मानी (निन्)/maanee (nin)

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मानी (निन्)  : वि० [सं० मान+इनि] [स्त्री० मानिनी] १. जिसमें मान हो। मानवाला। २. अपने मान या प्रतिष्ठा का अधिक या यथेष्ठ ध्यान रखनेवाला ३. किसी गुण या बात का अभिमान करनेवाला। अभिमानी। घमंडी। ४. मान करने या रूठनेवाला। ५. जिसका लोग मान या सम्मान करते हों माननीय। जैसे—शहर के सभी धनी-मानी वहाँ आये थे। ६. मन लगाकर काम करनेवाला। मनोयोगी। पुं० [सं०] साहित्य में श्रृंगार रस का आलम्बन वह नायक जो बहुत बड़ा अभिमानी हो। स्त्री० [सं०] १. घड़ा। २. चक्की के नीचेवाले पाट के बीचो-बीच लगी रहनेवाली वह लकड़ी जिसके चारों ओर ऊपरवाला पाट घूमता है। ३. कुदाल, वसूले आदि का वह छेद जिसमें बेंट लगायी जाती है। ४. किसी चीज में बनाया हुआ वह छेद जिसमें कुछ जड़ा जाय। ५. किसी तरह का छेद या सूराख। ६. अन्न नापे का एक मान या तौल जो सोलह सेर की होती थी। पुं० [अ० मानो] १. पद, वाक्य, शब्द आदि का अभिप्राय या आशय। अर्थ। माने। २. भेद या रहस्यमूलक तत्त्व का आशय। तात्पर्य। मतलब। ३. उद्देश्य। प्रयोजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ